Best ANC Earbuds 2023 | Best Earbuds Under 5000 ₹ | Best Earbuds 2023 In Hindi
दोस्तों इस आर्टिकल में बात करने वाले है 5,000 रूपए के अंदर active noise cancellation फीचर के साथ आने वाले बेस्ट TWS Earbuds की.
क्या है Active और Passive Noise Cancellation ?
Earbuds को इस्तेमाल करते समय आपके आसपास होने वाली अनचाही आवाज़ें होती है, Active Noise Cancellation उन्हीं आवाज़ों को कैंसिल करता है जिससे बात करते या म्युज़िक सुनते समय आपको किसी प्रकार की एक्सटर्नल आवाज़ सेकोई डिस्टर्बेंस या परेशानी नहीं होती।
इसके अलावा इसमें Passive Noise Cancellation फीचर भी मिलता है, जो किसी इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी का यूज़ नहीकरता है, लेकिन इसमें बाहरी शोर को कम करने के लिए Earbuds पर एक Foam या किसी दूसरे मटेरियल की बड को यूज़किया जाता है। यह कान को पूरी तरह से ढक कर अच्छी तरह से कवर कर लेता है, जिससे बाहरी शोर कम हो जाता है।
आर्टिकल में हम आपको 5 बेस्ट Active Noise Cancellation वाले TWS Earbuds के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत 5000 रूपये तक होने के साथ फीचर्स की भरमार है।
OnePlus Buds Z2
OnePlus Buds Z2 में आपको 11mm डायनामिक ड्राइवर्स मिलता है। इसके साथ ही इसमें Bass Boot, Dynamic Stereo, Dolby Atmos, Panoramic Sound जैसे कई फ़ीचर्स मिलते है। 38 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ यहइयरबड्स आपको एक अच्छा एक्सपीरियंस दे पाएंगे। 10 मिनट के चार्ज पर आप इसे कम से कम 5 घंटे तक इस्तेमाल करपाएंगे। OnePlus Buds Z2 में 40 DB Noise Cancellation मोड है। आपको इसमें 3 माइक दिए गए हैं और IP55 सर्टिफिकेशन के साथ ये पानी की हल्की-फुल्की बौछार से बच सकता है।
OnePlus Buds Z2 की कीमत 4,799 है। यह आपको दो रंगो Pearl White और Obsidian Black में मिल जायेंगे।
Realme Buds Air 3
लो बजट Earbuds की श्रेणी में Realme Buds Air 3 एक अच्छा विकल्प है। इस लो बजट Earbuds में आपको 10mm डायनामिक ड्राइवर्स, ANC ट्रांसपेरेंसी मोड के साथ मिलता है। इसमें आपको 42DB Noise Cancellation मोड मिल जाताहै, जो कि Realme के अब तक के सबसे बेहतर Noise Cancellation मोड में से एक है। Earbuds को IPX5 वाटररेसिस्टैंस सर्टिफिकेट मिला हुआ है। Realme Buds Air 3 इस रेंज में दमदार बैटरी बैकअप वाले Earbuds हैं, जिसमेंआपको 30 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है साथ ही यह Earbuds 10 मिनट में 100% तक चार्ज हो जाते है।
Realme Buds Air 3 की कीमत 3,999 रुपये है।
JBL Tune 130NC
JBL Tune 130NC एक बजट फ्रेंडली earbuds है, जिसमें आपको Active Noise Cancellation फीचर मिलेगा। यहEarbuds 10mm ड्राइवर्स के साथ आता है। 130NC में आपको टच कंट्रोल का सपोर्ट मिलता है, जिसकी मदद से आपम्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल, वॉल्यूम एडजस्ट, कॉल्स उठाना और रिजेक्ट करने जैसे काम कर पाएंगे। Earbuds में आपको 40 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है, साथ ही ANC फ़ीचर के साथ बैटरी बैकअप 32 घंटों का हो जाता है। इन बड्स कोIPX4 सर्टिफिकेट मिला है मतलब JBL Tune 130NC वाटरप्रूफ Earbuds है। मोबाइल App के साथ भी Buds कोकनेक्ट करने में कोई problem नहीं होती है। App में आपको Customization के भी बढ़िया ऑप्शन मिल जाते हैं।
JBL Tune 130NC Earbuds की कीमत की बात करे तो यह आपको 4,499 रूपये में मिल सकते है।
OPPO Enco Buds Air 2 Pro
OPPO Enco Air 2 Pro में आपको एक बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी मिलती है। इसमें आपको 12.4mm डायनामिक ड्राइवर्समिलता है, जो 20Hz से 20000Hz की फ्रीक्वेंसी रेंज ऑफर करते हैं। इस earbuds में AI बेस्ड Noise Cancellation सपोर्ट को इनेबल करने के लिए डुअल माइक्रोफोन्स दिए गए हैं। इयरबड्स में आपको टच कंट्रोल मिलेगा और इसमें ब्लूटूथवर्जन 5.2 का सपोर्ट है। इनमें Active Noise Cancellation के साथ AI based एनवायरमेंटल नॉइज़ कैंसलेशन(Environmental noise cancellation) का सपोर्ट भी दिया गया है, जो कॉल के दौरान क्लियर ऑडियो क्वालिटी देता है। इन Earbuds को आप Hey Melody App के जरिए Customize कर सकते है। OPPO Enco Buds Air 2 Pro कोIP54 सर्टिफिकेशन मिला है, Earbuds पानी और धूल दोनों से सेफ रहेंगे। साथ ही इसमें आपको 28 घंटे का लम्बा बैटरीबैकअप भी मिल जाता है।
इसकी कीमत की बात करें तो, यह 3,499 रूपये में उपलब्ध हैं।
Boat Airdopes 601 ANC
Boat जो कि एक इंडियन ब्रांड है, आपको कम कीमत में ANC जैसे फीचर्स ऑफर करता है। इन Earbuds में आपकोHybrid Noise Cancellation (33 DB ) मिल जाता है। Earbuds में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5 का सपोर्टमिलता है. Earbuds में आपको 10mm ड्राइवर्स मिलते हैं, जिनसे कस्टमर्स को बेहतरीन बेस और साउंड क्वालिटी मिलती हैं।इसकी बैटरी बैकअप की बात करे तो इसमें 22 घंटे का प्लेबैक टाइम देखने को मिलता है। 5 मिनट के चार्ज पर यह Earbuds 60 मिनट तक यूज़ किये जा सकते हैं। इसमें आपको इन-ईयर डिटेक्शन फीचर मिलता है, जैसे ही आपके कानों में से बड्सनिकालेंगे, म्यूजिक बंद और जैसे ही आप फिर से बड्स लगाएंगे तो म्यूजिक फिर से शुरू हो जाता है।
Boat Airdopes 601 ANC की कीमत 4,999 रूपए है।
दोस्तो इस आर्टिकल पर वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल KnowledgeOps पर click करें और टेक वीडियोस केलिए चैनल को Subscribe जरूर करें.
तो यही था दोस्तों इस पोस्ट में आशा करता हूं आर्टिकल आपके लिए बहुत ही हेल्प फूल रहा होगा. पोस्ट को लाइक करें शेयरकरें और अपने महत्वपूर्ण सुझाव कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें मिलते हैं.
एक टिप्पणी भेजें